Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सीधी में जीप और टैंकर की भिंड़त में आठ की मौत
sidhi, Eight killed,jeep and tanker
सीधी । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात एक तेज रफ्तार टैंकर और जीप के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में सात को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष के साथ छह बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि राजमणि साहू अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए तूफान जीप से मैहर के ग्राम झोखों जा रहे थे। उनके परिवार के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी थे। जीप में कुल 21 लोग सवार थे। जब उनकी जीप सीधी में पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब ढाई बजे पहुंची तो सीधी से बहरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को जीप से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कुंजलाल साहू (32 वर्ष) पुत्र लखपत साहू, एतवरिया साहू (48) पत्नी राजमन साहू, गंगा साहू (60) पुत्र सहदेव साहू, एतवरिया साहू (50) पत्नी दीनदयाल साहू, सुखरजुआ (34) पत्नी श्यामलाल साहू, फूलकली साहू (50) पत्नी तीरथ साहू, सुशीला साहू (40) पत्नी लालमन साहू निवासी शामिल है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतक सीधी जिले के ग्राम पड़रिया और देवरी के रहने वाले थे।
 
वहीं, घायलों में ज्योति साहू (8) पुत्री संतोष साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, संध्या साहू (7) पुत्री कुंजलाल साहू निवासी मिटिहनी, ममता साहू (30) पत्नी कुंजलाल साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, शिवकुमार साहू (28) पुत्र राजमणि साहू निवासी पड़रिया थाना बहरी, संतोष साहू (30) पुत्र राजमणि साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, शिवम साहू (8) पुत्र संतोष साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सुरेंद्र साहू (12) पुत्र संतोष साहू निवासी मिटिहनी, शिवनारायण साहू (23) पुत्र राजमणि साहू निवासी मिटिहनी, आरती साहू (23) पत्नी शिवनारायण साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सरस्वती साहू (7) पुत्री शिवशंकर साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, नीरज साहू (28) पुत्र रामेश्वर साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सौरव साहू (3) पुत्र शिवशंकर साहू निवासी देवरी थाना बहरी, शिवशंकर साहू (32) पुत्र दीनदयाल साहू निवासी देवरी थाना बहरी, जीप चालक प्रदीप साहू (30) पुत्र राममिलन साहू निवासी पराई कर्थुआ थाना चितरंगी जिला सिंगरौली शामिल हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.