Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेसनेत्री हिमानी का अंतिम संस्कार न करने से अड़े परिजन
rohtak, Family members ,Congress leader Himani

रोहतक । सड़क किनारे सूटकेस में मिला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का शव उसके परिजनाें ने लेने से

इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते, वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमानी की मां व भाई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी न्याय दिलवाने की मांग की है।

 

रविवार सुबह दिल्ली से मृतका हिमानी नरवाल की मां सविता और उसका भाई जतिन पोस्टमार्टम पहुंचे और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। हिमानी की मां ने पत्रकारों काे बताया कि उसकी बेटी ने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए लगा दिया, लेकिन इतना समय बीत नहीं बावजूद भी कांग्रेस का कोई भी नेता उनकी सुध लेने नहीं आया। अब उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक उनकी बेटी की हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

सविता ने बताया कि वर्ष 2011 में उसके बेटे की हत्या की गई थी, उसे वक्त भी उन्हें कोई न्याय नहीं मिला था। हिमानी के परिजनों ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी गुहार लगाई है कि उनकी बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करवाया जाए और उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। सविता ने बताया कि उन्हें तो शनिवार दोपहर को पुलिस द्वारा हत्या की खबर मिली थी और दो दिन पहले उसकी अपनी बेटी हिमानी के साथ बातचीत भी हुई थी, हिमानी की हत्या में कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग या फिर उसके दोस्त भी हो सकते हैं, पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सांपला बस स्टैंड के पास पुलिस को एक सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव मिला था, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए तीन टीम में बनाई गई है, लेकिन अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई भी सुराग नहीं मिला है।

 

MadhyaBharat 2 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.