Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बुंदेलखंड वीरों की धरती वीरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
sagar,Bundelkhand , Dr. Yadav
सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेले में आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि बुन्देलखण्ड वीरों की धरती है। वीरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने किसानों के लिए बड़ी सौगात देते हुए कहा कि सरकार अब किसान भाइयों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चावल पर 2000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार दूध का उत्पादन करने वालों को भी बोनस प्रदान किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सागर दमोह रोड को फोर लाइन बनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सीमा पर जवान और खेत पर किसान को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। किसान की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में बुंदेलखंड की जमीन सिंचित होगी। कोई भी किसान अपनी एक इंच जमीन भी न बेचे, उन्हें उनकी जमीन का पूरा लाभ मिलेगा और उनकी कृषि समृद्ध होगी।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के काम बोलते हैं और काम के बल पर ही आज वे लगातार नौ बार से अपराजेय राजनेता बने हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में बहनों को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य कर रही है। जहां सरकार बहनों को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है वहीं गोपाल भार्गव के द्वारा 21000 से अधिक बेटियों की शादी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक मैंने नौ रस ही देखे थे आज मैंने 10वां रस भी देख लिया। इस रहस मेला के आनंद में जो 10वां रस मिला है वह अद्भुद है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की योजना नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन बेतबा-लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। अब शीघ्र ही बुंदेलखंड की सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार से मिलकर भी नदी जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने फूड इंडस्ट्रीज लगाने वालों को सरकार 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवाओं का देश है जहां करोड़ों युवा निवास करते है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाएं जारी रहेंगी। जिसमें लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि शामिल हैं। यह मेरा संकल्प है कि सागर का संपूर्ण विकास हो, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।


कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगनी करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसान खुशहाल होगा तो देश और प्रदेश खुशहाल होगा। किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए किसान मेला एवं कार्यशालाओं का लगातार आयोजन किया जा रहा है।


सांसद राहुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। देश एवं विदेश के उद्योगपतियों को आमंत्रित कर उद्योगों की नगरी बनाने के लिए बुंदेलखंड, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट आयोजित कर क्षेत्र को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है।


पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला 220 वर्ष पुराना मेंला है। 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने कहा था, इस मेले को और आगे बढ़ाएं। हमने उन्हें मेले का पूरा इतिहास बताया, तत्कालीन मुख्यमंत्री पटवा ने मेले को और समृद्ध बनाने के लिए निर्देशित किया था। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रहे मेलों को आगे बढ़ने का कार्य सरकारी कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने रहस मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। भार्गव ने कहा कि मैं रहूँ या न रहूँ यह रहस मेला हमेशा चलता रहेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा जो मांग पत्र रखा गया उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि सागर से दमोह तक फोर लाइन बनाई जाएगी इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये एवं इसे भविष्य में बढ़ाकर 2700 रुपये किया जाएगा, साथ ही किसान भाइयों को धान पर प्रति हेक्टेयर 2000 रुपए बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से पांच हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किया।


मुख्यमंत्री ने स्व. कुदउँ लारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी स्थित पंचदेव मंदिर, स्थित नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. कुदउँ लारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया के परिजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद क्षण में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद लता वानखेड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, श्याम तिवारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.