Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छग विधानसभा : आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 सदन में पेश
raipur, CG Vidhan Sabha,  Economic Survey

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में तीन मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को विधानसभा के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ होने की बात कही है। वित मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पुस्तक का विमोचन भी किया।


आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की जीएसडीपी में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी 2023-24) में तीन लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में तीन लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान वित मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पुस्तक का विमोचन भी किया।

 

 

MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.