Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पीसीसी अध्यक्ष बैज के घर की रेकी का आराेप लगाते हुए सदन में विपक्ष का हंगामा
raipur, Opposition created ruckus,PCC President Baij

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन आज शुक्रवार काे कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा करते हुए नारे बाजी शुरू कर दी। विपक्ष ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए बहिष्कार कर दिया।

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आसंदी में आते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बीती रात बड़ी घटना हुई है। जिस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा कि प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की, उन्होंने कहा जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा, गंभीरता है इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा। शोरगुल के बीच विधायक उमेश पटेल ने कहा पुलिस पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर रेकी कर रही है, आप क्या करना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं। ये कहते ही कांग्रेस विधायकों का हंगामा और बढ़ गया। भूपेश बघेल ने कहा कि “सरकार आपकी है प्रशासन आपका है फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं। विधायकों ने कहा कि सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के घर रेकी करवाई जा रही है।
जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाने लगे। काफी मनाने के बाद भी जब विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबन की घाेषणा की और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। हालांकि, कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया।

 
MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.