Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दो ट्रकों की आपस में टक्कर एक चालक गंभीर
singroli,Two trucks collide, one driver seriously injured
सिंगरौली । जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर देवरी गांव के पास शुक्रवार सुबह दो खाली ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हाे गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक काे बाहर निकालने के लिए ट्रक के दरवाजे काे काटना पड़ा। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायल काे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खुटार चौकी प्रभारी साहेब लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ट्रक बरगवां से बैढन की तरफ जा रहे थे। देवरी गांव के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने वाले ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक इबरार बेग गंभीर रूप से घायल हाे गया और केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रक का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से बैढन के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसी वजह से पीछे वाला ट्रक टकरा गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात बहाल करवा दिया। हादसे का मुख्य कारण अनियंत्रित गति बताया जा रहा है।

 
MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.