Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भाजपा सांसद के फॉलो वाहन की मोटरसाइकिल से भ‍िड़ंत तीन युवकाें की माैत
kanker, BJP MP

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत पोड़गांव के पास सोमवार की देर रात भाजपा सांसद के काफिले के फॉलो वाहन से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, ज‍िससे दाे युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ज‍िसे जिला अस्पताल कांकेर में इलाज के ल‍िए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की आज मंगलवार सुबह मौत हो गई। अब तक इस दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवकाें में खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मौत हो गई है। तीनों मृतक युवक एक ही ग्राम पोंडगांव के निवासी हैं। इस घटना के बाद पोंडगांव में आक्रोश देखा जा रहा है।

 
अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग सोमवार रात भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहे थे, तभी अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास उनके फॉलो वाहन ने सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने के प्रयास के दाैरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हाे गई। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो युवकाें को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे युवक को कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आज मंगलवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया था।  इस दाैरान सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचकर उपचार की व्यवस्था करते हुए घायलों को अंतागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान आज मंगलवार काे घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.