Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 22 लोग घायल
dhar, 22 people injured, accidents in MP

धार/शिवपुरी । मध्य प्रदेश में साेमवार देर रात हुए दाे अलग-अलग सड़क हादसाें में 22 लाेग घायल हाे गए। पहला हादसा धार जिले के राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क पर हुआ। यहां दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस की मदद से मानपुर एवं धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना शिवपुरी जिले की है, जहां अहमदाबाद से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

 

पहला मामला धार जिले की राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क पर गणपति घाट के पास ग्राम पलाश माल में अंडरपास से 200 मीटर आगे हुआ। जहां तूफान और इनोवा कार में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 और टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गई। धामनोद एवं मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। मानपुर अस्पताल की डॉक्टर कांची गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल करीब 15 लोगों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।

 
शिवपुरी हाईवे पर गाय को बचाने के चलते डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी
दूसरी घटना शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सलैया गांव के पास हाईवे पर हुई। कार में तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक सवार थे। अचानक सड़क पर एक गाय आ जाने से चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों की सुरक्षा लगातार जोखिम में रहती है।
 
 
MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.