Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जबलपुर में बस से टकराई जीप 6 लोगों की मौत
jabalpur, Jeep collided  , 6 people  died
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा के पास सोमवार अलसुबह एक तेज रफ्तार जीप (तूफान वाहन) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई और सामने से आ रही बस से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि जीप में बैठे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिहोरा अस्पताल में प्रारंभिक इलाज देने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जीप सवार सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे और प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे।
 
जानकारी के मुताबिक, तूफान वाहन (केए 49 एम 5054) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जबलपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिहोरा के खितौला थाना इलाके में पहरेवा बायपास पर सोमवार तड़के करीब चार बजे वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए गलत साइड पर पहुंच गया और बस (एमएच 40 सीएम 4579) से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद वे सिहोरा सिविल अस्पताल गए। यहां कलेक्टर ने सिहोरा एसडीएम को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर सक्सेना ने बताया कि घायलों के परिजनों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने दुर्घटना की जानकारी दे दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जबलपुर जिला प्रशासन ने उन्हें कर्नाटक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वालों की पहचान वीरुपक्शी गुमती, निवासी बेलगाम, कर्नाटक, बासविराज कुरती निवासी गंगोंक, बालचंद्रा, राजू, सुनील और वीरना के रूप में हुई है। वहीं, सदाशिव कुमार (59) निवासी गंगोंक, कर्नाटक और मुस्तफा घायल हुए हैं, जिन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
 
हादसे में घायल हुए कर्नाटक के गंगोंक निवासी सदाशिव कुमार (59) ने पुलिस को बताया कि वाहन में सवार सभी लोग आसपास के गांव के रहने वाले हैं। किराए की टैक्सी लेकर शुक्रवार रात कर्नाटक के बेलगाम से रवाना हुए थे। रविवार को प्रयागराज कुंभ में स्नान के बाद रात को लौट रहे थे। सदाशिव का कहना था कि वह सबसे पीछे बैठा हुआ था। एक तेज धमाका हुआ, उसके बाद कुछ भी याद नहीं।
 
दूसरे सड़क हादसे में भी गई दो लोगों की जान
वहीं, जबलपुर में एक दूसरे सड़क हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा रविवार रात करीब दो बजे संजीवनी नगर में हुआ। यहां जबलपुर-नागपुर बायपास पर एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में जिला रायसेन, सुल्तानपुर निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।
 
पुलिस के मुताबिक कार सवार प्रयागराज से लौट रहे थे। जैसे ही कार अंधमूक बायपास के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक अश्विनी चौधरी और सौरभ सराठे की मौके पर मौत हो गई, जबकि वर्षा लोधी की हालत गंभीर है। पुलिल के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.