Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रधानमंत्री ने की 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्‍य प्रदेश के पोल वाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना
bhopal, Prime Minister ,
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देशवासियों से आत्मीय संवाद के अनुक्रम में 'मन की बात' के 119वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पोल वाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) के निज कार्यालय कक्ष से प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम काे सुना।

'मन की बात' कार्यक्रम के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें देशभर के 11 हजार से अधिक एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उन्होंने इन खेलों में हुए कुछ यादगार प्रदर्शनों की भी चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश के 19 साल के पोल वाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना करते हुए कहा कि देव कुमार ने साबित किया है कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों ने हमें यह भी दिखाया है कि कभी हार न मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं। कम्फर्ट के साथ कोई चैम्पियन नहीं बनता।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश के पोल वाल्टर की सराहना से हम गौरवान्वित हैं। पोल वाल्ट खेल में देव कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह बताता है कि हमारा प्रदेश खेलों और खिलाड़ियों के विकास और इनके प्रोत्साहन में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.