Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रयागराज जा रहे कुंभ यात्रियों की भीड़ बढ़ी
rewa, crowd of Kumbh pilgrims , Prayagraj increased
रीवा । प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के रीवा से होते हुए प्रयागराज जाने वालों की भारी भीड़ होने से उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर शनिवार को फिर जाम लग गया। दोनों राज्यों की सीमा को जोड़ने वाले रीवा जिले के चाकघाट पर शनिवार को 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद रीवा-प्रयागराज मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। अब मनगवां से वाहनों को डायवर्ट कर हनुमना मार्ग से निकाला जा रहा है। ऐसे में, यहां से वाहन मीरजापुर होकर प्रयागराज पहुंचेंगे। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को बदले मार्ग की जानकारी दी।


प्रयागराज में महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। अंतिम दिनों में महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह तक यूपी-एमपी की सीमा पर स्थिति नियंत्रण में थी, दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ गई। जोगनिहाई टोल से हर घंटे 1500 वाहन निकल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मिलकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।


रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि 24 घंटे में चाकघाट से 35 हजार से ज्यादा वाहन निकल चुके हैं। शनिवार सुबह से हर घंटे जोगनिहाई टोल प्लाजा और झिरिया टोल प्लाजा से होकर 1500 वाहन निकल रहे हैं। यही वजह है कि सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के अंतिम दौर और इसके पहले आखिरी वीकेंड में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। भारी वाहनों को कटनी से ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जा रहा है। वाहनों को शहडोल और सीधी होते हुए हनुमना की ओर भेजा जा रहा है। हनुमना और मिर्जापुर से आने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट निर्धारित किया है। मनगवां से मिर्जापुर की ओर वाहनों का रूट डायवर्जन जारी है।


रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि कुंभ यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट पाइंट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बच्चों के लिए दूध, आवश्यक दवाइयां और खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रयागराज में पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से भर चुके हैं। इस कारण वाहनों को मिर्जापुर की ओर भेजा जा रहा है, जहां पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। नारी-वारी मार्ग पर यातायात की स्थिति सामान्य नहीं है।
MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.