Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये 3 स्तरों पर की जा रही प्रशिक्षण केन्द्रों की स्‍थापना
bhopal, Training centers , Madhya Pradesh

भोपाल । सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में 3 स्तरों पर ड्रायविंग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जा रही है। यह प्रशिक्षण केन्द्र प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।

उन्‍होंने बताया कि सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इंदौर और छिंदवाड़ा में प्रादेशिक स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। छतरपुर में प्रादेशिक स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र की भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही सिंगरौली, धार, सतना, सीधी, रायसेन, रीवा, दमोह, देवास एवं विदिशा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य जारी है। भोपाल, छतरपुर और बैतूल में स्वीकृत प्रादेशिक ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में प्रतिवर्ष 78 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की गलती के कारण होती हैं। इस उद्देश्य से प्रदेश में ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

MadhyaBharat 22 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.