Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुठभेड़ में ढेर चाराे महिला नक्सलियों की शिनाख्त
jagdalpur, Four female Naxalites, identified
जगदलपुर । मध्य प्रदेश के बालाघाट मुठभेड़ में दाे दिन पहले मुठभेड़ में मारी गईं चार महिला नक्सलियों की शिनाख्त हाे
गई है। यह सभी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की निवासी हार्डकोर नक्सली थींं और एके-47, इंसास, एसएलआर जैसे राइफल चलाना जानती थीं। इन पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस ने कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
 
मध्यप्रदेश पुलिस की मानें तो छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए वहां के नक्सली मध्यप्रदेश में डेरा जमाने के लिए अपना नया ठिकाना ढूंढने पहुंच रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. शुक्रवार काे बताया कि मारी गई चाराे महिला नक्सलियाें काे नक्सल संगठन के बड़े कैडर्स कुछ साल पहले यहां से लेकर गए थे। उन्हाेंने बताया कि बस्तर के लोगों को गुमराह कर नक्सली इनका उपयाेग मुठभेड़ में ढाल के रूप में करते हैं और स्वयं बचकर भाग जाते हैं।
 
बालाघाट के आईजी संजय कुमार के अनुसार मारे गये नक्सली इकाई को 'केबी' डिवीजन के नाम से भी जाना जाता था। केबी डिवीजन की कमांडर आशा थी, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। उस पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम था। इनमें महाराष्ट्र में 12 लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। आई संजय कुमार ने बताया कि मारी गईं नक्सली रंजीता, शीला और लक्खे मरावी पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था। रंजीता उर्फ रामली आलमी छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली थी। इन पर महाराष्ट्र में छह लाख रुपये, छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये का इनाम घाेषित था। सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। उस पर महाराष्ट्र में छह लाख रुपये, छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा सुकमा की निवासी लक्खे मरावी भी पर महाराष्ट्र में छह लाख रुपये, छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये का इनाम था। उन्हाेंने बताया कि इन चाराे नक्सलियों के शव के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक पॉइंट 303 और 315 सिंगल शॉट गन बरामद की गई है।
 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों का आधार क्षेत्र खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रहे मुठभेड़ में नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स मारे गए हैं। इसके साथ ही नक्सलियाें कई काेर इलाकों में सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित हो चुके हैं। उन्हाेंने नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार डाल दें। हिंसा में कुछ नहीं रखा है, मुख्यधारा में लौट आएं। उन्हाेंने बताया कि इस अपील का असर भी हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.