Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिया निशाने पर
shivpuri,Congress MLA ,targeted the Energy Minister
शिवपुरी । शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को चेताया है। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह का आरोप है कि इस समय शिवपुरी जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों की बिजली कनेक्शन एक साथ काट दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि एक साथ लोगों के कनेक्शन काट जाने से परिवार परेशान हैं। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि जिनके बिजली के बिल जमा नहीं है उन लोगों के कनेक्शन काटे जाएं जबकि पूरे गांव को क्यों इसकी सजा दी जा रही है। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह जनता के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन करने की चेतावनी दी -
पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह प्रदेश के ऊर्जा व शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घेरते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने बिजली कटौती या कुछ गांव की बिजली बंद करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है और अगर सुधार नहीं हुआ तो जनता व किसानों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। विधायक कुशवाह ने वीडियो में उन गांव के नाम के खुलासे तो नहीं किए हैं जिनमें लाइट गायब है, लेकिन उनका कहना है कि एक गांव में चंद लोगों ने बिल जमा नहीं किया तो बिजली कंपनी उन लोगों की लाइट काटें, पूरे गांव की नहीं। बोर्ड की परीक्षा सिर पर है, लाइट न होने पर बच्चे अपनी पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। विधायक कुशवाह ने कहा कि उनकी विधानसभा के बमरा, देवपुर, कांकर, सतनवाड़ा, बरखेड़ा, बारा आदि ग्रामों में बिजली कटौती के साथ कई हिस्सों में तो लाइट पूरी तरह से बंद है। ऐसे में गांव के लोगों सहित बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को काफी परेशानी आ रही है। इसी को लेकर विधायक ने उर्जा मंत्री को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

अगर सुनवाई नहीं होती तो वह आंदोलन करेंगे-

पोहरी से कांग्रेस विधायक ने कहा कि मेरी विधानसभा के कई गांव में बिजली की भारी समस्या है। कई जगह बिजली कटौती हो रही है तो कुछ हिस्सों में तो लाइट पूरी तरह से गुल है। मैंने मंत्री से गुहार लगाई है कि जिन लोगों ने बिल जमा नहीं किया तो उनकी लाइट काटो। पूरे गांव के लोगों को परेशान करना गलत है। अगर सुनवाई नहीं होती तो वह आंदोलन करेंगे।

 

MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.