Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छात्रों से राहुल का सवालः मायावती आज कल क्यों ठीक से चुनाव नहीं लड़ रही हैं ?
raibareli, Rahul
रायबरेली । अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी गुरुवार को छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने रायबरेली में मूल भारती छात्रवास में छात्रों से सवाल किया। पूछा- मायावती आज कल क्यो ठीक से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे बहन जी बीजेपी के विरोध में मेरे साथ चुनाव लड़ें। अगर तीनो पार्टियां एक साथ हो जातीं तो बीजेपी कभी चुनाव न जीतती। मायावती बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहीं हैं। देश की बड़ी 500 फर्मों में शामिल कुछ शीर्ष निजी कंपनियों का नाम लेते हुए गांधी ने युवाओं से पूछा कि उनमें से कितनी कंपनियों के प्रमुख दलित हैं। जब एक युवा ने जवाब दिया कि कोई नहीं, तो गांधी ने उससे पूछा, क्यों नहीं। दूसरे युवा ने जवाब दिया, क्योंकि हमारे पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर जी के पास कोई सुविधा नहीं थी। वे अपने प्रयासों में अकेले थे, फिर भी उन्होंने देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया था। एक पूरी व्यवस्था है जो दलितों के खिलाफ है और नहीं चाहती कि वे आगे बढ़ें। व्यवस्था आप पर हर रोज हमला करती है। आधे से ज्यादा बार तो आपको पता भी नहीं चलता कि यह आप पर कैसे हमला कर जाती है।

नेता विपक्ष ने कहा कि आपको यह समझने की जरूरत है कि संविधान की विचारधारा ही आपकी विचारधारा है। मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर इस देश में दलित नहीं होते तो इस देश को संविधान नहीं मिलता। यह आपकी विचारधारा है, यह आपका संविधान है, लेकिन आप जहां भी जाते हैं, आपको कुचल दिया जाता है।
 
 

 

MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.