Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष
new delhi, Vijender Gupta, Delhi Assembly

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में पार्टी की नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का भी आज ऐलान कर दिया। पार्टी के रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष होंगे और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे।

विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए हैं। साल 2015 और 2020 के जिस दौर में भाजपा दिल्ली विधानसभा के चुनावों में हारती रही, विजेंद्र गुप्ता उस दौर में भी जीत कर विधान सभा पहुंचते रहे। वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विजेंद्र गुप्ता इस बार आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 37 हजार से अधिक मतों से पराजित कर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। वह दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

 

14 अगस्त 1963 को जन्मे विजेंद्र गुप्ता ने एसआरसीसी से स्नातक की पढ़ाई की। 1980 में छात्र राजनीति में कदम रखा। वह डूसू के उपाध्यक्ष भी रहे। वह 1997 में पहली बार दिल्ली नगर निगम के पार्षद चुने गए। 2009 में वह कांग्रेस के कपिल सिब्बल के मुकाबले चांदनी चौक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2013 में उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।


आआपा सरकार के दौरान विधानसभा में तत्कालीन दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर विजेंद्र गुप्ता को कई बार मार्शलों ने जबरन उठाकर सदन से बाहर किया था। अब जब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बेदखल हो गई है तो नई सरकार में अब विधानसभा की कार्यवाही चलाने का दारोमदार विजेंद्र गुप्ता पर होगा।

पत्रकारों से बातचीत में विजेंद्र गुप्ता ने इसके लिए पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की कार्यवाही को मन से चलाऊंगा। इसके लिए भगवान हमें शक्ति दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले 10 साल तक नियमों को धता बता कर अराजकता से सदन चलाया, उन्हें भी भगवान सद्बुद्धि दे।

विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने जा रहे मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद सीट से निर्वाचित हुए हैं। अल्पसंख्यक बहुल मुस्तफाबाद सीट पर मोहन सिंह बिष्ट ने एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन को पराजित किया।

 

 

MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.