Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बालाघाट पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया
balaghat,Balaghat police killed, three female Naxalites

बालाघाट । मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट के गढी थाना क्षेत्र अंतर्गत रौंदा के जंगल में बुधवार दाेपहर काे एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के आमने-सामने होने से हुई मुठभेड़ में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों काे मार गिराया। बताया जा रहा है कि कुछ घायल नक्सली जंगल की ओर भाग गए। पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही है। सूपखार वनक्षेत्र के रौंदा फॉरेस्ट कैंप के पास पुलिस और हॉक फोर्स की टीम ने ये कार्रवाई की है।

 
एएसपी विजय डाबर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि एएसपी ने बताया कि रौंदा के जंगल में हाकफोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग करना शुरु कर दिया। स्वयं को बचाते हुए सर्चिंग पार्टी ने जवाबी फायरिंग की तो तीन नक्सलियों को मार गिराने पर उन्हें सफलता हाथ लगी हैं। वहीं पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में जवान सर्चिंग में जुटे हैं। हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल की 12 से अधिक टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मुठभेड़ को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। एएसपी ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल और एक 303 राइफल बरामद की गई है। इसके अलावा, दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है। फिलहाल मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। वहीं अन्य नक्सलियों के घायल होने पर पुलिस पार्टी जंगल में नक्सलियों की तलाश कर रही है।
 
 
 
MadhyaBharat 19 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.