Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर एक की मौत
raipur, Mahindra Travels bus  , one dead
रायपुर / गौरेला पेंड्रा मरवाही । प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस आज बुधवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी गांव के पास हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एसडीएम पेंड्रा रोड अमित बैक एसडीओपी श्याम सिदार सहित मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली और अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए ।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस से तीर्थ यात्री  रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे। इस दाैरान ओवरटेक के दाैरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बस कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। सभी घायलों को वेंकटनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक है, लेकिन सभी का इलाज जारी है। बस में सवार ज्यादातर यात्री रायपुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे, जो रायपुर से मंगलवार शाम  5 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है।

 

 

MadhyaBharat 19 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.