Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है पार्टी के भीतर बात रखूंगा : भूपेश
raipur,   civic elections,  Bhupesh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि 19 फरवरी को वे महासचिव, प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दूंगा।

नगरीय निकाय चुनाव में हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है। इस संबंध में अपनी बात मैं पार्टी के भीतर कहूंगा। नगरीय निकाय चुनाव के बाद पीसीसी चीफ बदलने को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्ति हाईकमान का विषय है। इस संबंध में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। हमसे सलाह ली जाती है तो हम अपनी बात रखते हैं।

धर्मांतरण पर बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कहीं भी धर्मांतरण हो रहा है तो उसे रोकने में सरकार विफल हुई है।

 

 

 

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.