Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दुर्ग जिला में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार लाेग हिरासत में
raipur,   complaint of conversion, Durg district

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीती देर रात हिंदू संगठनों ने जमकर हल्ला मचाया । उन्होंने एक विशेष समुदाय के लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए उनके घर को घेर लिया। बाद में अमरेश्वर निवासी मीनाक्षी शर्मा (46 वर्ष) ने अमलेश्वर थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।

मीनाक्षी शर्मा ने आरोप लगाया कि डॉ. विनय साहू के घर पर तीन पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार के लिए आए थे, जिन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया।शिकायत के आधार पर डॉ. विनय साहू, कृष्णकांत कुर्रे और ढाल सिंह साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मकान में मौजूद पादरी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं इस मामले में दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आज साेमवार काे बताया कि रायपुर की सीमा से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक घर में धर्मांतरण की शिकायत मिली है। पुलिस को जैसे ही धर्मांतरण की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मकान में मौजूद पादरी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।  यहां करीब 70 से ज्यादा लोग  थे। तोड़फोड़ को लेकर भी मामला दर्ज किया गया है। 

 

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.