Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह
new delhi,   priority to farmers

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चौहान ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि गेहूं की बुआई इस रबी सीजन में 324.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 318.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी। धान की बुआई 42.54 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो कि गत वर्ष 40.59 लाख हेक्टेयर में थी। दलहन का रबी सीजन का बुआई क्षेत्र इस वर्ष 140.89 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि गत वर्ष यह 137.80 लाख हेक्टेयर में था। तिलहन की फसलों की बुआई इस वर्ष 97.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई, जो गत वर्ष 99.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था, कमी वाला यह क्षेत्र अन्य फसलों- गेहूं व चना में डायवर्ट हुआ बताया है।

मंत्री चौहान ने विभिन्न राज्यों में मौसम की ताजा एवं संभावित तथा जलाशयों की स्थिति एवं विभिन्न उपज और उनके मूल्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि तापमान व जलाशयों की स्थिति के अनुसार आगामी गेहूं व सरसों की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी कृषि मंत्री ने निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि रबी मौसम के लिए 14 फरवरी की स्थिति में प्रमख उत्पादक राज्यों में प्याज एवं आलू की बुआई गत वर्ष से क्रमशः 1.52 लाख हेक्टेयर एवं 0.32 लाख हेक्टेयर ज्यादा है, जबकि टमाटर की बुआई भी गत वर्ष की तरह सामान्य है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.80 लाख हेक्टेयर था। चालू रबी सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी उपलब्ध है और मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए, सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.