Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
माँ गंगा से समस्त देशवासियों के आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की : नितिन गडकरी
mahakumbhnagar, Prayed to Maa Ganga, Nitin Gadkari
महाकुम्भ नगर । आस्था, आध्यात्म और सनातन परम्परा के अद्भुत समागम एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनवरत प्रवाह महाकुम्भ में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को प्रयागराज पहुंचे । उन्होंने मां गंगा, मां यमुना एवं अन्त:सलिला सरस्वती की पावन त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई।
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर 'प्रयागराज, हर-हर गंगे! लिखकर दिव्य एवं भव्य महाकुम्भ को याद किया है। उन्होंने लिखा है कि 'मैं आज पवित्र संगम में स्नान और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ! पवित्र, निर्मल माँ गंगा का आशीर्वाद मिला। मैं माँ गंगा से समस्त देशवासियों के आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ​केन्द्रीय मं​त्री नितिन गडकरी के प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
 
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुम्भ 2025 में भाग लेने का अवसर मिला। हम यहां आकर बेहद खुश हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद अपने संदेश में कहा है कि 'महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है। एकता के महाकुंभ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है। माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने धर्म एवं अध्यात्म की पावन नगरी तीर्थराज प्रयाग में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कुंभ कलश प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराता यह महाकुम्भ देश की सांस्कृतिक पुनरोत्थान और जागरण का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की जीवंत अभिव्यक्ति है, जहां संपूर्ण देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु एक ही आस्था, एक ही संस्कृति और एक ही भावना में बंधे होते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पावन अवसर पर सनातन परंपराओं की भव्यता को नमन किया और कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है, जो हमें एक सूत्र में बांधता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।



MadhyaBharat 16 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.