Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नाै फरवरी को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने जारी किया 21 के मारे जाने की सूची
bijapur,Naxalites released , encounter

बीजापुर । जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में 9 फरवरी को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 21 मारे गए साथियों की पहचान की पुष्टि की गई है। नक्सलियों के दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने बयान जारी कर इन मौतों की निंदा की और इसे हत्याकांड करार दिया है।

 

उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके कई साथी निहत्थे थे और कुछ ग्रामीण भी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में कलमु उंगाल (डीवीसी सचिव), ओयम सुभाष (एसीएम), हेमला मंगु (पीपीसीएम), माड़वी बजनी (एसीएम), आपका सोनू (एसीएम), उईका सोम्बारू (पीएम), कुड़ियम रमेश (पीएम), कड़ती मल्ली (पीएम), पोयम मैनी (पीएम), हेमला ज्योति (पीएम), पोटाम केशा (पीएम), मझी राजू (पीएम), माड़वी सोनू (पीएम), देशु (पीएम), पूनेम रघू (पीएम), मड़काम सुकमति (पीएम), कुडियम मुन्नी (पीएम), माड़वी संजति (पीएम), पूनेम मैनी (पीएम), पोड़ियम शांति (पीएलजीए सदस्य), कुम्मा संजय (पीएलजीए सदस्य) शामिल हैं। नक्सलियों ने इस मुठभेड़ के विरोध में 18 फरवरी को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बंद का आह्वान किया है। नक्सल संगठन ने जनता, जनवादी संगठनों, मानवाधिकार संगठनों और विपक्षी दलों से इस बंद को समर्थन देने की अपील की है।

 
नक्सलियों ने अपने बयान में राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “कगार” नाम से चलाए जा रहे सैन्य अभियानों के तहत आदिवासियों और ग्रामीणों का नरसंहार किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1 फरवरी को बीजापुर के तोड़का कोर्चिल गांव में पुलिस ने 24 ग्रामीणों को गोली मारकर घायल किया और 8 की हत्या कर दी। 16 जनवरी को सिंगनपल्ली गांव में चार ग्रामीणों को मारा गया और महिलाओं पर अत्याचार किया गया। नेशनल पार्क क्षेत्र से 72 गांवों को खाली करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
 
पुलिस अधीक्षक डाॅ. जीतेंद्र कुमार ने शनिवार काे जानकारी देते हुए कहा कि नक्सलियों के बंद की घाेषणा के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के इस अभियान से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है और उनके प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षा बलों का दबदबा बढ़ा है। उनका कहना है कि वे आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और नक्सलियों के दुष्प्रचार से जनता को गुमराह नहीं होना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने मारे गए 31 नक्सलियाें में से 28 नक्सलियाें की शिनाख्त एक कराेड़ 10 लाख के इनामी नक्सली के ताैर पर की है।

 

MadhyaBharat 15 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.