Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हर भारतीय काे विश्वस्तरीय चिकित्सा दिलाने सरकार की प्राथमिकता : जेपी नड्डा
chandigarh, Providing world-class ,  JP Nadda
चंडीगढ़ । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हर भारतीय तक विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पहले कैंसर जैसे इलाज के लिए घर और जमीन बिक जाती थी। अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना और कैंसर की दवाइयों के सस्ती होने से सभी कैंसर पीड़ित अपना इलाज करवा पा रहे हैं।

जेपी नड्डा शनिवार को झज्जर के बाढ़सा के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में कैंसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सेमिनार से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एनसीआई में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, रेडियो न्यूक्लिड थेरेपी वार्ड और निःशुल्क जेनेरिक औषधालय जनता को समर्पित किए। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में मौजूद सुविधाओं का जायजा भी लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 से पहले देश में केवल एक एम्स था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 16 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभी तक 22 एम्स बनाएं हैं। मेडिकल के क्षेत्र में मानवतावादी सोच के साथ अनुसंधान और नवाचार को फोकस किया गया है। सरकार लोक हित में नीति बना रही है। डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और वैज्ञानिक मेहनत कर रहे हैं। अब कैंसर के इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि छह साल पहले शुरू किया गया यह राष्ट्रीय कैंसर संस्थान आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार देश के 200 जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू करने जा रही है और तीन वर्षों में देश के हर जिले में यह सुविधा होगी। उन्हाेंने चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे नागरिकों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, एम्स के निदेशक डॉ एन श्रीनिवासन, डीन एकेडमिक डॉ के के वर्मा, स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव जयदीप मिश्रा, देशभर के कैंसर विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और स्कॉलर मौजूद रहे।
MadhyaBharat 15 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.