Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रक्सौल स्थित बिहार-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का खुलासा
new delhi, Human trafficking exposed , Bihar-Nepal border

पूर्वी चंपारण । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एसएसबी 47वीं बटालियन, रक्सौल पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त अभियान में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साथ ही रक्सौल शहर के बाटा चौक से दो नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे सात मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ नेपाली युवतियों को तस्करी कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। इस आधार पर एसएसबी, रक्सौल पुलिस, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल ने संयुक्त अभियान चलाया और बाटा चौक पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया, जिसमें दो नेपाली युवतियां सवार थीं।

 

पूछताछ के लिए सभी को रक्सौल थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे नेपाल के परसा और रौतहट जिलों की रहने वाली हैं। उनके जीजा के दोस्त दिनेश साह और संजीत कुमार यादव ने छपरा (बिहार) में लक्ष्मी पूजा में शामिल होने की बात कहकर उन्हें बुलाया था। इसके बदले में पंद्रह हजार रुपये देने का वादा किया गया था। पूजा से पहले शरीर की लंबाई, चौड़ाई और अन्य माप लेकर वीडियो बनाने और भेजने के लिए कहा गया था। युवतियों ने वीडियो दिनेश साह को भेजा, जिसके बाद इसे छपरा के जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार तक पहुंचाया गया।

 

जांच में पता चला कि जितेंद्र और राजेश, सिराज खान (कुशीनगर, यूपी) को लड़कियों के वीडियो भेज रहे थे। सिराज खान ने दस हजार रुपये एडवांस देकर युवतियों को लाने को कहा था। गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल में अन्य युवतियों के भी माप लिए गए वीडियो मिले हैं।गिरफ्तार जीतेंद्र और राजेश कुमार ने छपरा की दो महिलाओं को लालच देकर इस काम में शामिल किया था। इन महिलाओं की मदद से नेपाली युवतियों को कुशीनगर तक पहुंचाने की योजना थी। लेकिन रक्सौल में ही पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया।

 

युवतियों को पहले छपरा ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में उन्हें कुशीनगर ले जाने की योजना बनाई गई थी।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने रक्सौल थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्रवाई में एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर विकास कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, अरविंद द्विवेदी, मिक्की कुमारी, नीतू कुमारी, ओम प्रकाश, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता और विजय कुमार शर्मा मौजूद थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 15 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.