Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जबलपुर में वैलेंटाइन डे पर हिंदूवादी संगठनों ने की पार्कों में तालाबंदी
jabalpur, Hindu organizations, Valentine

जबलपुर । वैलेंटाइन डे पर फैल रही अश्लीलता को रोकने राष्ट्रवादी संगठन सुबह से ही सक्रिय रहे हिंदू सेवा परिषद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की नजर सुबह से ही पार्क एवं लवर पॉइंट पर रही इस हेतु बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने पूर्व से ही चेतावनी जारी कर रखी थी। संगठनों ने शहर के पार्कों के बाहर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। हिंदू सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति की आड़ में फुहारता और अश्लीलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भंवर ताल गार्डन जिसमें बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े बैठे थे पर तालाबंदी की इस दौरान हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया।

 

हालांकि वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने अपने मित्रों को गिफ्ट,ग्रीटिंग्स कार्ड और गुलाब के फूल भेंट किए। कहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने इससे निपटने के लिए पुलिस चिन्हित लवर्स प्वाइंटों के आसपास घूमती रही। गली मोहल्लों में भी पुलिस के पहुंचने से प्रेम का इजहार करने वालों में डर बना रहा। हालांकि शहर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। किसी ने छेड़छाड़ या कोई ऐसी शिकायत नहीं की है। शहर में शाम तक छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती जैसी कोई बात समाने नहीं आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

 

 

 

MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.