Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैजल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
bharuch, Faizal, son of late Congress leader

भरुच। कांग्रेस नेता दिवंगत अहमद पटेल के पुत्र फैजल पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। 13 फरवरी की रात सोशल मीडिया पर फैजल ने इस संबंध में पोस्ट शेयर कर राजनीतिक हलचल मचा दी है।

पोस्ट में फैजल ने लिखा है कि बहुत पीड़ा और वेदना के साथ कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने का निर्णय किया है। फैजल ने कहा कि उनके दिवंगत पिता ने पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए समर्पित किया, उन्होंने भी पिता के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास किया। परंतु, हरेक कदम पर उन्हें नकारा गया।

 

फैजल ने पोस्ट में लिखा है कि वे मानवता के लिए काम करते रहेंगे। उन्हें समर्थन देने वाले सभी नेताओं के प्रति फैजल ने आभार प्रकट किया है। फिलहाल इस पोस्ट के बाद सभी की निगाहें उनके अगले कदम पर है। हालांकि गुजरात कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

 

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भरूच लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर फैजल अहमद ने असंतोष जताया था।
MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.