Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अटल जी के बाद पीएम माेदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्र का किया विकास : राजनाथ सिंह
lucknow, After Atal ji, PM Modi
लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले देश के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की अगर किसी ने चिंता की तो वह हमारे प्रधानमंत्री रहे अटल जी ने की थी। वर्ष 2014 से 2024 तक मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से ऊपर उठकर पांचवें स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब यह व्यवस्था कर दी है कि 12 लाख रुपये तक जिस किसी व्यक्ति की प्रति वर्ष आय है, उसे टैक्स नहीं देना होगा।

 

लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 1028 करोड़ की विभिन्न परियाेजनाओं के लाेकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षामंत्री सिंह ने शुक्रवार काे कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जब भी लखनऊ आते हैं तो मैं कुछ मांगता हूं। आने वाले वक्त में भी लखनऊ के विकास के लिए मैं मांगने जा रहा हूं। आज लखनऊ के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज 440 करोड़ की लागत वाली दो फ्लाइओवरों का लोकार्पण भी किया गया है। ये दोनों फ्लाईओवर लखनऊ, सीतापुर और अयोध्या हाई-वे को जोड़ने का काम करेंगे। लखनऊ में बढ़ते वाहनाें की संख्या काे देखते हुए इन दोनों फ्लाईओवराें की आवश्यकता थी। पांच लाख रजिस्टर वाहनों की संख्या बढ़कर 29 लाख हो गयी है। इससे इस क्षेत्र में जाम की समस्या हाेने लगी। इन दोनों फ्लाईओवरों से जाम से निजात मिलेगी।

 

1028 कराेड़ की परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यास
केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की माैजूदगी में रक्षा मंत्री सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ की जनता काे आज कई साैगात दीं। उन्हाेंने जाम से निजात दिलाने के लिए 04 लेन के दो फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसमें 270 करोड़ की लागत से इंदिरा नगर सेक्टर 25-खुर्रमनगर-कल्याणपुर और 170 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक-मुंशी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है। इसके अलावा 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कुल मिलाकर 1028 कराेड़ की विकास परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.