Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेसी 15 काे घोषित होने वाली हार के बहाने ढूंढने में व्यस्त : उपमुख्यमंत्री साव
raipur,Congress ,Deputy Chief Minister Saw

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में आज शुक्रवार काे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 15 फरवरी काे होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया गया। साथ ही 13 महीने में हमने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। उम्मीद है भाजपा अधिकांश नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि, चुनाव के दौरान अनेक नगरीय निकायों में नामांकन रैली,रोड शो और आमसभा किया, इसमें जनता का जो उत्साह दिखा है, इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा, विधानसभा से बेहतर होंगे।

 

साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किए हैं, इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़ा नहीं होगी। साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार फिल्मों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने कलाकारों का मानदेय बढ़ाया है। राहत राशि बढ़ाई है। हम प्रदेश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

विधानसभा के बजट सत्र पर साव ने कहा कि, सरकार विधानसभा में विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हैं। लोगों को भी पता है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने में किसका हाथ है। इनकी नीयत सबको पता है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने यही किया और सत्ता से बाहर होने के बाद भी वहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है, यहां किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी हो, सब पर कानून समान रूप से कार्रवाई करेगी।

 

MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.