Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 28 की हुई शिनाख्त
bijapur,   Naxalites killed , Bijapur encounter
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में बीती 9 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इन नक्सलियों में से 28 की शिनाख्त हो गई है। ये नक्सली एक कराेड़ दस लाख के इनामी थे। शेष 3 मारे गये नक्सलियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में 11 महिला और 17 पुरुष नक्सलियों की पहचान हुई है। मारे गए 28 नक्सलियों के शव विधिवत परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं। इस मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया में 29 वर्ष से आतंक का पर्याय रहे हुंगा कर्मा का भी अंत हो गया है। कुल एक कराेड़ दस लाख के इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं।
 
बीजापुर पुलिस की गुरुवार देर शाम दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिम बस्तर डिवीजन सचिव डीवीसीएम 29 वर्षीय हूंगा कर्मा ऊर्फ सोनकू वर्ष 1996 में नक्सल संगठन में सक्रिय था। उसके विरुद्ध बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, कैम्प हमले और पुलिस पार्टी पर हमला जैसे मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ 8 अपराध पंजीबद्ध और 3 स्थाई वारंट लंबित पाया गया है। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा अन्य 27 नक्सलियों पर 2 से 5 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे।
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र ने बताया कि मारे गये नक्सली जिनकी शिनाख्त हाे गई, उनमें 8 लाख का इनामी डीवीसीएम हुंगा कर्मा, पांच -पांच लाख के इनामी एसीएम सुभाष ओयाम, एसीएम सन्नू उइका, एसीएम मनीराम कुहरामी, अमर मंडावी, एसीएम भरत ठाकुर, एसीएम सरोज अवलम उर्फ रोजा, एसीएम आयते माड़वी, एसीएम सोनू हपका, मोटू उर्फ केशा पोटाम, मंगू हेमला, राजू मज्जी, संजय कुम्मा, सुखमती पोयाम, मैनी पुनेम, मीना कुंजाम शामिल हैं। इसी तरह मारे गए नक्सलियों में दो-दो लाख के इनामी मैनी मोड़ियम, वेड़जा पेंटाराम, मेट्टा हनमैया, सन्नू मज्जी, रमेश कुमार कुड़ियम, सोनू माड़वी, शांति पोड़ियामी, शशिकला कुड़ियम, सजंती उर्फ संजनी मड़कम, इनामी मल्ली कड़ती, हिड़मा माड़वी और ज्योति हेमला की पहचान की गई है।
 
मुठभेड़ के बाद यह बात सामने आ रही है कि सेंड्रा इलाके में जहां मुठभेड़ हुई वहां पर आम लोगों के आने जाने पर सख्त पाबंदी है। इस इलाके में नक्सलियों की मर्जी के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। ऐसे मुश्किल इलाके में जवानों ने 31 नक्सलियाें को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, मद्देड़ एरिया कमेटी और नेशनल पार्क एारिया कमेटी की संयुक्त बैठक यहां पर हो रही थी। किसी बड़े हमले की याेजना के लिए तीन दिनों से नक्सली यहां बैठक कर रहे थे।
 
बीजापुर जिले में इस आपरेशन से जुड़े अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों की पहचान के लिए तीन प्रकार के तरीके अपनाए जाते हैं। इन में पहला है नक्सलियों के पूर्व कैडर के लोगों (जो लोग आत्समर्पित कर चुके हैं) से पहचान कराकर संबंधित के दस्तावेज मिलाए जाते हैं। दूसरा तरीका है डीआरजी के जवानों के पास उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों से शिनाख्त करायी जाती है। तीसरी प्रक्रिया में सरपंचों, गांव के लोगों और फोटो उजागर होने के बाद परिजनों के शव लेने के आने आदि माध्यमों से पहचान करायी जाती है। 
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित और सक्रिय क्षेत्र बक्सर संभाग में नक्सल बटालयिन को तकरीबन 90 फीसदी तक खत्म कर दिया गया है। इससे नक्सली अब वहां से भागेंगे नहीं तो वे खत्म कर दिए जाएंगे या फिर वे आत्मसर्मपण करेंगे। इसके अलावा अब उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा है।
 
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने मारे गए 31 नक्सलियों में से 28 की शिनाख्त के बारे में बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में अब तक दो एके 47, पांच 7.62 एमएम एसएलआर , दो 5.56 एमएम इंसास एवं तीन 303 रायफल सहित कुल 77 हथियार बरामद हुए हैं l इसी तरह वर्ष 2024 में वर्ष में बस्तर रेंज में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में अब तक तीन एलएमजी रायफल,दस एके 47, ग्यारह 7.62 एमएम एसएलआर, ग्यारह 5.56 एमएम इंसास और पंद्रह 303 रायफल सहित कुल 286 हथियार बरामद हुए हैं l
 
MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.