Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी
raipur, Helpline number released,10th-12th board exams

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए 15 फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू कर रहा है। इस पहल के तहत परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। माशिम की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह पहल की गई है। सुबह 10:30 से शाम 05: 00 बजे तक के मंडल के टोल फ्री नम्बर 1800-2334363 से समाधान प्राप्त कर सकते है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने आज शुक्रवार काे बताया कि 15 फरवरी से 27 फरवरी को अलग-अलग विषयों अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विषयों के कठिनाई को दूर करेंगे। रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक, मण्डल के अधिकारी रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक मनोचिकित्सक शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे।
27 फरवरी के बाद दूसरा चरण में 28 फरवरी से 27 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों और मंडल के अधिकारी द्वारा आगामी दिनों में आयोजित विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

 

MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.