Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बजट सत्र का पहला भाग समाप्त कार्यवाही 10 मार्च तक स्थगित
new delhi, First part of budget session , March 10

नई दिल्ली । लोकसभा में बजट सत्र का प्रथम चरण आज पूरा हो गया और कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र के प्रथम भाग को उत्पादक बताया और सभी से आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। प्रथम भाग के अंतिम दिन आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की गयी। आयकर विधेयक भी पेश किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही के पूरा होने पर सदन को अवगत कराया कि इस भाग की उत्पादकता 112 प्रतिशत रही। सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 17 घंटे 23 मिनट की सार्थक चर्चा की। इसमें 173 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यवाही देर रात्रि तक भी चली। वहीं बजट पर 16 घंटे 13 मिनट चर्चा हुई। इसमें 170 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने अपेक्षा जताई की आगे भी सदस्य सहयोग करते रहेंगे।
लोकसभा में आज जेपीसी की रिपोर्ट को पेश करने के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष ने आपत्ति जताई कि उनके कई साथियों के असहमति नोट को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसपर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में जिन भी विषयों को उनके समक्ष उठाया गया है उसे रिपोर्ट के एनेक्सचर (अनुलग्नक) में शामिल किया गया है। हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सांकेतिक बाहिर्गमन किया।

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.