Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में भिक्षावृत्ति पर पहली एफआईआर
bhopal, First FIR , begging
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन भीख लेने और देने वालों पर सख्ती बरत रहा है। एमपी नगर थाने में बुधवार को भीख देने व लेने वाले के खिलाफ पहली एफआइआर दर्ज की गई है। यह एफआइआर समाजसेवी मोहन सोनी की शिकायत पर हुई है। उन्होंने भिक्षावृत्ति की वीडियोग्राफी की और इसे अधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर बताया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिक तौर पर बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआइआर दर्ज की है।


एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि एकता नगर कोहेफिजा निवासी 43 वर्षीय मोहन सिंह सोलंकी एक अशासकीय समाज सेवी संस्था में सचिव हैं। सोलंकी को कलेक्टर के आदेशानुसार भीख देने और लेने पर रोक सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मोहन सोलंकी ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक कार के चालक को भिखारी को भीख देते हुए देखा। उन्होंने फौरन इस घटना की रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीख देने और लेने वाले मौके पर नहीं मिले। इसके बाद मोहन सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


दरअसल, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने तीन फरवरी को भीख मांगने और देने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद प्रशासन ने इस पर सख्ती शुरू की। पहले भी एक भिखारी को पकड़ा गया था, लेकिन वीडियो के अभाव में एफआईआर नहीं हो सकी थी। इधर, बुधवार को प्रशासन की टीम ने बोर्ड ऑफिस ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन चालकों को सामान बेचने वालों को पकड़ा। टीम के वीडियो में एक युवक गाड़ियों के शीशे साफ करने वाला पोंछा ट्रक चालक को बेचता हुआ दिखाई दिया। जब टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो भिखारियों ने टीम को घेर लिया। इस दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बाद में प्रशासन की टीम ने पुलिस से संपर्क किया और एमपी नगर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।


पुलिस ने मुस्लिम समाज की शब-ए-बारात को देखते हुए अपील भी जारी की है। शब-ए-बारात के दौरान बड़ा बाग कब्रिस्तान के आसपास भीख न देने और न लेने के लिए कहा गया है। शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने भी लोगों से कलेक्टर के आदेश का पालन करने की अपील की है। चौहान ने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करते दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 13 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.