Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
संत रविदास ने किया देश और समाज को एक सूत्र में बांधने का कामः विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Saint Ravidas , Vishnudutt Sharma
भोपाल । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर राजनगर में संत रविदास मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता का अभियान चला रही है, संत रविदास ने यह काम शताब्दियों पहले किया था। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देश और समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।


समाज को जगाने वाले बिरले संत थे रविदास जी
शर्मा ने कहा कि आज संत रविदास जयंती के अवसर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसलिए आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा दिया है, संत रविदास ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से यह करके दिखाया था कि किस तरह हर समाज को साथ लेकर चला जा सकता है।


उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को जगाने और दिशा देने का काम किया। हमारे देश पर जब आततायियों ने हमले किए, जब हमारे धर्म और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया गया, तब संत रविदास ने संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रख उस आक्रमण को विफल कर दिया। आज हम लोगों के लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि अगर उस समय संत रविदास नहीं हुए होते, तो क्या होता? उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया, वे समरसता के अखंड पुरोधा थे।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संतों को सम्मान दे रही भाजपा सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संत रविदास जैसे उन संतों को सम्मान देने का काम कर रही है, जिन्होंने अपना जीवन देश और समाज की भलाई के लिये लगा दिया। सरकार उन संतों के संदेश को समाज तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। आज नगर परिषद अध्यक्ष ने यहां संत रविदास के नाम पर पॉर्क के निर्माण की घोषणा की है। आपका सांसद होने के नाते मैं भी 24 घंटे आपके साथ हूं।


प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करें
विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने बागेश्वर धाम के दर्शन करने के साथ पीठाधीश्वर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बागेश्वर धाम आगमन को लेकर तैयारी को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री एक बार फिर खजुराहो आ रहे हैं और उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही हैं। हम सब उनका स्वागत करेंगे तथा खजुराहो और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रपति जी का ऐतिहासिक स्वागत करना है।


बुंदेलखंड से सूखे का कलंक मिटाने वाले प्रधानमंत्री जी का ऐतिहासिक अगुवानी करें
शर्मा ने बागेश्वर धाम, ग्राम गढ़ा में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भवन का भूमि-पूजन कर दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल वितरित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक सूखे का कलंक झेलने वाले बुंदेलखंड को हरा-भरा बनाने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने वाले प्रधानमंत्री मोदी फिर खजुराहो और बागेश्वर धाम आ रहे हैं। बुंदेलखंड से सूखे का कलंक मिटाने वाले प्रधानमंत्री का क्षेत्र की जनता ऐतिहासिक स्वागत करें। प्रधानमंत्री ने समूचे बुंदेलखंड का दिशा और दशा बदलने वाली सौगात दी है। केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए अभूतपूर्व स्वागत किया जाए।


इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक अरविंद पटैरिया, छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष जीतू वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 12 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.