Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
7 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
shivpuri,Police arrested ,molested
शिवपुरी । शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 7 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है पुलिस ने जब आरोपी युवक को पकड़ने गई तो वह बांकड़े हुनमान मंदिर के पास जंगल में छिपा था तभी पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन उस दौरान में पुलिया से कूद गया पुलिया से कूदने के कारण उसके हाथ पैर टूट गए। पुलिस ने आरोपी को दबोचा और उसके बाद उसे मेडिकल के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजा उर्फ दिलशाद खान के रूप में हुई है जो आरके पुरम कॉलोनी का रहने वाला है पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची जा रही थी चिप्स लेने तभी की छेड़खानी-

बताया जाता है कि विवेकानंद कॉलोनी में 7 साल की बच्ची के साथ जो छेड़खानी की गई थी वह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी सीसीटीवी की फुटेज लेकर के बच्ची के परिजन शिवपुरी कोतवाली पुलिस के पास गए थे और यहां पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश शिवपुरी कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ को दिए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की फुटेज निकाल कर फोटो के आधार पर उसकी पहचान की गई।

पुलिया से कूद गया और हाथ पैर में फैक्चर -
पुलिस जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी शिवपुरी शहर के आरके पुरम कॉलोनी में रहता है जिसका नाम राजा उर्फ दिलशाद है। पुलिस ने जब उसकी जांच पड़ताल की तो उक्त आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस को इसके बांकड़े मंदिर के पास जंगल में छिपा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने इसका पीछे किया तो यह एक पुलिया से कूद गया और इसके हाथ पैर में फैक्चर आ गया।


सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली लोगों ने-

शिवपुरी जिले में बीते तीन दिन में ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़े गए हैं एक मामले में अपनी चाचा के साथ जा रही नाबालिक के साथ चार लोगों ने मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद तीन आरोपी पकड़े गए और पुलिस ने इन आरोपियों का जुलूस निकाल दिया। इस घटना के एक दिन बाद ही 7 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना का मामला विवेकानंद कॉलोनी में सामने आया था जिसमें सीसीटीवी के आधार पर आरोपी पकड़ा गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पहले मामले में तो पुलिस ने जुलूस निकाल दिया लेकिन दूसरे मामले में आरोपी के हाथ पैर टूट जाने के कारण उसका जुलूस नहीं निकल सका लेकिन लोगों ने कहा कि इसका भी जुलूस निकालना चाहिए सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं कई लोगों ने दी हैं।

 

MadhyaBharat 12 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.