Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर मुठभेड़ के बाद वीडियो आया सामने
bijapur, Video surfaced, Bijapur encounter

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में बीते 9 फरवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर किए गए थे, जबकि दो जवान बलिदान  हो गए और दो अन्य घायल हो गए थे। अब इस मुठभेड़ के बाद एक वीडियो आज सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह पर जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया वहां पर अपने घायल साथियों के रेस्क्यू के लिए कैसे जंगल के बीच हेलीकॉप्टर उतार दिया। जवान , घायलों को हेलीकाप्टर तक लाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मुठभेड़ स्थल से लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में पेड़ों पर गोलियों के निशान साफ दिख रहे हैं। एक और वीडियो में जंगल में बर्तन, टमाटर और अन्य सामान बिखरे पड़े नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सली वहां खाना बनाकर ठहरे हुए थे। इसके अलावा, मौके पर बीजीएल (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) के खोखे भी पड़े मिले हैं, जो इस मुठभेड़ में भारी हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि करते हैं। इंद्रावती नेशनल पार्क का यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस बड़ी कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी इस इलाके में कई बार नक्सली हमले हो चुके हैं, लेकिन इस बार सुरक्षाबलों ने निर्णायक जवाब दिया है।

 

 

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.