Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सिब्बल ने की कांग्रेस की वकालत
new delhi, Sibal advocated , Congress

नई दिल्ली । हाल के विधानसभा चुनावों में इंडी गठबंधन (आईएनडीआईए) की हुई छीछालेदर से चिंतित वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आज यहां कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं को एक साथ बैठकर मुद्दों को सुलझाने के लिए सावधानीपूर्वक काम करना होगा। आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में सिब्बल ने आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए इंडी गठबंधन के दलों के एक साथ आने पर जोर दिया, ताकि आपसी गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

कांग्रेस की चर्चा करते हुए सिब्बल ने कहा कि यह पार्टी हमेशा एक साथ काम करने और सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। हालांकि, उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार गठबंधन के कारण समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मसलन, उस समय बिहार में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन ने 'महागठबंधन' को बहुमत तक पहुंचने से रोक दिया था।

सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम सहमति की मांग की है और सभी को साथ लाने का लक्ष्य रखा है। इंडी गठबंधन के कुछ सदस्यों, विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (आआपा) की ओर से अपनाई गई रणनीति पर चिंता जताते हुए सिब्बल ने कहा कि आआपा ने हरियाणा, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे। उन्होंने सुझाव दिया कि जब अरविंद केजरीवाल ने ऐसे फैसले किये थे, उसी समय सवाल उठाए जाने चाहिए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमतौर पर आगे बढ़ने के लिए सभी को एकसाथ लाने का प्रयास करती है लेकिन कभी-कभी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। बिहार की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वहां उम्मीदों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। नतीजा यह हुआ कि महागठबंधन सरकार नहीं बना पाई। उसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया।

सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और तमिलनाडु में डीएमके जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन में सफलता मिली है, जो यह सबक है कि विपक्षी दलों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ने पर वो भाजपा के लिए कड़ी चुनाैती पेश कर सकते हैं। उन्होंने एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार की एक टिप्पणी काे उद्धृत करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन एक राष्ट्रीय गठबंधन है लेकिन इस गठबंधन की दिशा को लेकर भ्रम की स्थिति है। सिब्बल ने कहा कि इसका समाधान किया जाना जरूरी है।

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.