Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए केंद्रीय बजट में कुछ नहीं: अखिलेश यादव
new delhi,   Union Budget ,Akhilesh Yadav

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए इसे बड़े उद्योगपतियों के हित साधने के लक्ष्य वाला बजट करार दिया। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि इसमें आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने बजट पर तीसरे दिन की चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा यह बजट लक्षित बजट है। जो उन लोगों पर केंद्रित है, जो बहुत अमीर हैं, बड़े लोग हैं, उद्योगपति हैं। यह बजट उनके लिए बनाया गया है। मुझे इसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का कोई रोडमैप नहीं दिखता और रोडमैप इसलिए नहीं दिख रहा, क्योंकि बजट आते ही हमने वो तस्वीरें देखीं। क्या 10 बजट इसी देश के लिए बनाए गए थे ताकि जब 11वां बजट आए तो पूरा देश और पूरी दुनिया देखे कि भारत के लोगों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजा गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 'डबल इंजन' सरकार 'डबल ब्लंडर' कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान की आय दोगुनी करने का कोई रोड मैप नहीं रखा गया है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं मिल रही है, जबकि इस लड़ाई को लड़ते हुए कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने को लेकर सरकार सिर्फ दावे करती हे लेकिन इसे क्रियान्वित नहीं करती है। किसानों के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में लोगों को दिक्कत हो रही है, वहां हर आदमी जाम में फंसा है जबकि पूरा प्रशासन जाम खोलने में लगा हुआ है। सरकार चांद पर पहुंचने की बात करती है लेकिन चांद पर पहुंचने का क्या फायदा जब जमीन की बात नहीं दिखती हो। डिजिटल कुंभ की बात की जा रही है लेकिन वहां भगदड़ में मारे गये लोगों की संख्या अब तक सामने नहीं आई है। डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन सरकार सिर्फ डिजिटल इंडिया की ही बात करती रह गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गई लेकिन नौकरी और रोजगार नहीं हैं। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया कि जैसे पॉपकॉर्न में जीएसटी का हेरफेर हो गया है, कहीं मखाना में न हो जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के बड़े दावे किए गए लेकिन वास्तविकता के धरातल पर कुछ नहीं उतरा। उत्तर प्रदेश में विकास विज्ञापनों में दिखाई देता है लेकिन जमीन पर दिखाई नहीं देता।

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.