Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इलाज कराकर लौट रहे पिता पुत्र को ट्रक ने रौंदा
umaria,  truck ran over , treatment

उमरिया । जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत एन एच 43 में जोहिला पुल के पास मंगलवार को भीषण दुर्घटना घट गई। पाली से इलाज करवा कर अपने बाइक से पिता पुत्र दोनो वापस घर लौट रहे थे कि फ्लाई ऐश लोड कैप्सूल ट्रक से साइड लेने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक सहित पिता पुत्र ट्रक के पीछे चके में घुस गए जिसमे दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।

 

नौरोजाबाद टी आई राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि लगभग 5 से 6 बजे के बीच सूचना मिली कि हाइवे में एक्सीडेंट हो गया तो तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किये, जोहिला पुल के पेट्रोल पंप के पास कैप्सूल ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच ए 6507 जो पाली की तरफ से उमरिया की ओर जा रहा था जिसकी टक्‍कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर मौत हो चुकी थी ये लोग पाली से इलाज करवा कर के अपने छपरी टोला पिनौरा जा रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई जिसमें दोनो का पूरा शरीर छिन्न-भिन्न हो गया है। दोनो मृतकों की शिनाख्त ग्राम छपरी पिनौरा निवासी अल्लू प्रजापति पिता स्वर्गीय रामधनी प्रजापति उम्र लगभग 65 वर्ष एवं मनीष प्रजापति उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा।

 

गौरतलब है कि लापरवाही एवं अनियंत्रित गति के चलते लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है और घरों के चिराग बुझते जा रहे हैं, इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.