Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस की अपमानजनक टिप्पणी का जवाब जनता देगी : केदार कश्यप
jagdalpur,   Congress on Maha Kumbh,,Kedar Kashyap
जगदलपुर । कांग्रेस द्वारा महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों को सनातन धर्म के आस्था का प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ में स्रान का आमंत्रण दिया, जिसे कांग्रेस ने ठुकराकर एक बार फिर अपनी सनातन विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। सबसे पहले कांग्रेसियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला मंदिर के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण को ठुकराया था और जब उन्हें महाकुंभ चलने का न्योता दिया, गया तो नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने महाकुंभ के न्योता को ठुकराते हुए यह कह दिया कि न हम जाएंगे और न ही कांग्रेस के विधायक जाएंगे। भूपेश बघेल महाकुंभ के पर्व पर अनर्गल बयानबाजी कर करोड़ों सनतनियाें के आस्था के प्रतीक महाकुंभ का अपमान करने के लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। केदार कश्यप ने कहा करोड़ों सनतनियाें के आस्था के प्रतीक महाकुंभ पर कांग्रेस द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने की हिमाकत कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए थी, जनता इसका जवाब जरूर देगी।
 
केदार कश्यप ने सवाल करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रतीक व धर्म और आस्था के प्रतीक महाकुंभ का इस तरह अपमान करते हुए कांग्रेस को शर्म क्यों नहीं आती है ? क्यों कांग्रेस करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ बार-बार खिलवाड़ करती है, क्यों जो हिन्दुओं के पर्व और धार्मिक आस्था के कार्यक्रम है, उनका बार-बार मजाक और अपमान करती है। कश्यप ने कहा आज देश-विदेश से 45 करोड़ से ज्यादा लोग 144 साल बाद होने वाले इस महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं। इस महाकुंभ में आस्थावानों में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं, बच्चे, बुजर्ग माताएं और युवा करोड़ों की संख्या में शामिल हो रहे हैं। आस्था और धर्म की राह पर ऐसे सनातनी व्यक्तिगत शारीरिक रूप से अनेक तकलीफों को सहन करते हुए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इस परम लौकिक पल के साक्षी बनने के लिए ऐसी आस्था है कि लोग बीमार होने के बावजूद महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं।
MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.