Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी
ahamdabad, Bomb threat , Ahmedabad airport

अहमदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान से सफाई के

दाैरान एक धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। पत्र में विमान काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू कर दी। विमान के यात्रियाें काे राेक कर उनकी हैंडराइटिंग के सैंपल लिए गए। 

 

अहमदाबाद हवाईअड्‌डे के सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 9.20 बजे जेद्दा से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो फ्लाइट से सभी

यात्रियाें के बाहर निकलने के बाद विमान की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मी काे हाथ से लिखा एक धमकी

भरा पत्र मिला। तुरंत इसकी सूचना हवाईअड्डा प्राधिकरण और पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत सक्रियता से एफएसएल की सहायता ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाईअड्डे पर जांच शुरू करते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकलाने के बाद उनके हस्ताक्षर व राइटिंग सैम्पल के नमूने लिये। दिन के 12 बजे तक हैंडराइटिंग लेने की प्रक्रिया लेने की बजह से यात्री हवाई अड्डे पर ही फंसे रहे। 

 

इसी बीच हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ के जवान भी सक्रिय हाे गए। बम स्क्वॉड समेत विभिन्न जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। अहमदाबाद जोन 4 के डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि बम की धमकी मिलने के साथ ही पुलिस जांच कर रही है। धमकी देने वाले व्यक्ति के संबंध में जांच की जा रही है। 

MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.