Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ करेगी कदमताल : नायब सिंह सैनी
new delhi,   developed India, Nayab Singh Saini

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सैनी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने झूठ बोलकर लोगों को बहकाने वाले नेता से छुटकारा पाया है। केजरीवाल ने यमुना नदी को वर्ष 2025 तक स्वच्छ करने के बार-बार सपने दिखाएं और जब वे इसे पूरा नहीं कर पाएं तो हरियाणा पर नदी में जहर मिलाने तक के झूठे आरोप लगाने लगे। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर उनके झूठे वायदों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की जनता भी आप-दा पार्टी को इसी तरह सत्ता से बाहर करेगी।

 

सैनी ने कहा कि दिल्ली अब विकसित भारत के साथ अपने कदमताल करेगी। यमुना रिवर फ्रंट को इतना सुंदर बनाया जाएगा कि लोग कर्तव्य पथ व इंडिया गेट की बजाय वहां घूमना पसंद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना को स्वच्छ करने व सौंदर्यीकरण करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को खत्म करने के लिए कई योजनाओं पर तीव्र गति से काम होगा। इसके लिए मेट्रो सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने सहित कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जब मैं चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आया था तो उस समय मैंने एक दुकान पर रुक कर लोगों के साथ जलेबियां खाई थीं। इस दौरान मैंने लोगों से कहा था कि हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी और खूब जलेबियां बटेंगी।

 

सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल खोलकर अपना जनादेश दिया है। इसलिए आज मैं खुद अलग-अलग तरीके की जलेबियां दिल्ली की जनता को खिलाने आया हूं। उन्होंने कहा कि आज यहां गोहाना की मशहूर जलेबियां भी हैं और छोटी जलेबी व इमरती भी हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठ को जहां सत्ता से बाहर करने का काम किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी तीसरी बार जीरो पर आउट हुई है। यह कांग्रेस की हैट्रिक है। इंडी गठबंधन का भी अब कोई भविष्य नहीं है और दिल्ली चुनाव के साथ ही उनकी दुकान भी बंद हो गई है। सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता उसे गंभीरता से लड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। 

 

पत्रकार वार्ता के दौरान इस हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.