Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दंतेवाड़ा जिले के 21 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सरपंच
dantewada, Sarpanchs were elected ,gram panchayats

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंतेवाड़ा जिले के 21 ग्राम पंचायतों बड़े गादम, प्रतापगिरी, नड़ेनार, दुवालीकरका, छोटे तोंगपाल, तनेली, कलेपाल, कुटरेम,मुलेर, बड़े बचेली, नेरली, मंगनार, कुंदेली, झिरका, कमालूर, हिड़पाल, हारला, कारली 2, नेलगोड़ा, बुधपदर और छोटे लखापाल में निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए हैं।

 

इन पंचायतों में कहीं नक्सलियों का खौफ है, तो कहीं आपसी सहमति से निर्विरोध सरपंच का चुनाव हुआ है। नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें के गांवों में अधिकतर निर्विरोध सरपंच बने हैं। जिले में 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे, इसके लिए नामांकन, नाम वापसी से लेकर सारी प्रक्रियाएं संपन्न हो गई हैं।

 
उल्लेखनिय है कि, जिले के अंदरुनी गांवों में अब भी नक्सलियों का खौफ है, इस भय के कारण कई जगह ग्रामीण वोट देने नहीं जाना चाहते हैं, ऐसे में अपने गांव के ही किसी एक व्यक्ति को मुखिया चुन लेते हैं। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की 21 ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में थे। क्योंकि कहीं आपसी सहमति से नाम वापस ले लिए तो कहीं नक्सलियों के खौफ से चुनाव लड़ने को राजी नहीं हुए, ऐसे में इन पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बन गए। वहीं दंतेवाड़ा जिले की एक पंचायत तनेली ऐसी भी है, जहां इस बार सरपंच चुनने का तरीका बिल्कुल अलग रहा। यहां गांव के ही पढ़े-लिखे युवाओं के 15 सदस्यीय टीम ने सरपंच चुनने का अलग तरीका अपनाया। नामांकन के पहले ग्राम सभा हुई, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को बुलाकर उनसे सवाल किया गया, जिसने अच्छा जवाब दिया, उसे सभी की सहमति से सरपंच चुन लिया गया।

 

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.