Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया कर दिया आप-दा का अंतः विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, People of Delhi expressed ,Vishnu Dutt Sharma
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पार्टीजनों का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर जमकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी करके अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो प्रचंड जीत मिली है, उससे पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश सहित देश के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली को अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे झूठ-फरेब करने वालों ने 15 सालों में जिस दुरावस्था तक पहुंचाया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उस आपदा का अंत कर दिया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है।


विकास और गरीब कल्याण पर जनता ने लगाई मोहर
शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता ने मोहर लगाई है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, उससे दिल्ली की जनता यह जान गई है कि देश में अगर कोई विकास कर सकता है और हर गरीब का जीवन बदल सकता है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। जनता को समझ आ गया है कि मोदी है, तो मुमकिन है। इसीलिए दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड आशीर्वाद दिया है।


कुशल रणनीति, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली जीत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशल रणनीति बनाई। उनके कहे अनुसार माइक्रो प्लानिंग करके पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर कठिन परिश्रम किया। यह जीत उसी रणनीति और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, दिल्ली और मध्य प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत उन सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में अपनी-अपनी भूमिका निभाई है।


दिल्ली में साकार हुआ सबका साथ, सबका विकास
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो नारा दिया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उसे साकार कर दिखाया है। चुनाव में हर जाति, हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर विश्वास जताया है। यहां तक कि अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों ने भी यह महसूस किया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से उनका जीवन बदला है और उन्होंने इस चुनाव में मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने वोट देने के तत्काल बाद कहा भी कि हमने मोदी को वोट दिया है, भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है और कमल को वोट दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग का विश्वास जीता है।


इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुमित्रा वाल्मीक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री सरदेंदु तिवारी, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.