Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से मरीज की तड़पकर मौत
chatarpur,  patient died, district hospital
छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण शनिवार तड़के एक आदिवासी युवक की तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सुबह डाकखाने चौराहे पर मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।


करीब डेढ़ घंटे तक जाम के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि सड़क हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था, यहां डॉक्टर और स्टाफ ने मामूली इलाज कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उसकी हालत गंभीर थी। हम इधर-उधर दौड़ लगाते रहे, लेकिन अस्पताल में किसी ने नहीं सुनी। युवक तड़पता रहा। इलाज में लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। न्याय के लिए जाम लगाया है। परिजनों ने इलाज के नाम पर रुपये मांगे जाने का भी आरोप लगाया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम ब्रजपुरा निवासी संजय आदिवासी (27) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रामघाट झमटुली मेले से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में देवगांव में शाम करीब 7.30 बजे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी अंजलि और दो बेटियां दीप्ति (7) और नित्या (5) को भी चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजय की मौत हो गई। सुबह गुस्साए परिजनों ने डाकखाने चौराहे पर जाम लगा दिया और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। जाम के दौरान परिजन अस्पताल में भर्ती मृतक पत्नी और बेटियों को भी घायल हालत में स्ट्रेचर पर बाहर ले आए। सूचना मिलने पर छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे मौके पर पहुंचे और परिनों को समझाइश दी गई। शनिवार सुबह 7.30 बजे सड़क पर बैठे ग्रामीण और परिजन पुलिस की समझाइश पर करीब नौ बजे उठे।


संजय के बड़े भाई नाजुक ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे संजय को अस्पताल में भर्ती किया था। डॉक्टर ने मामूली इलाज किया और वार्ड में पहुंचा दिया। उसके बाद कोई डॉक्टर नहीं आया। देर रात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजन डॉक्टर के लिए पूरे अस्पताल में दौड़ते रहे। अलसुबह तीन बजे तक संजय तड़पता रहा और 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि हम लोगों ने कहा था कि अगर हालत गंभीर हो तो उसे रेफर कर दो लेकिन, किसी ने सुध नहीं ली।


सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी से नाराज होकर परिजन ने छत्रसाल चौक पर जाम लगाया था। चौक बाजार रोड, जिला न्यायालय रोड, पन्ना रोड और चौबे तिराहा रोड पर दो घंटे तक कई लोग फंसे रहे। जानकारी लगने पर थाना कोतवाली और सिविल लाइन की पुलिस ने समझाइश देकर जाम को खुलवाया। उनकी मांग है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। मामले में सिविल सर्जन जीएल अहिरवार का कहना है कि अस्पताल में पैसे लेने और इलाज में लापरवाही के आरोप की जांच की जाएगी।

 

MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.