Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देश में एक साथ चुनाव होने से दिखेगा बदलाव होगा विकास : रामनाथ कोविंद
kanpur, Simultaneous elections ,Ram Nath Kovind

कानपुर । देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी कर्मभूमि कानपुर के दौरे पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार का समय तो पांच साल का होता है लेकिन जनता के लिए असली काम करने का समय साढ़े तीन साल ही निकाल पाती है। यह जनता के हित में न्यायोचित नहीं है। बार—बार चुनाव होने से शिक्षा तो प्रभावित होती ही है, प्रशासनिक अमला भी जनता के हितों को सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाता। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक साथ चुनाव की पहल की और हाई लेवल कमेटी ने भी सहमति दे दी है। देश में एक साथ चुनाव होने से काफी बदलाव देश में देखने को मिलेंगे और विकास की गति भी तेजी से बढ़ेगी।

पूर्व राष्ट्रपति स्वरूप नगर स्थित आरके देवी मेमोरियल ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के नये भवन का उद्घाटन करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इसलिए सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य सेवाओं के बीच पीपीटी मॉडल को बढ़ावा देने की जरूरत है।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि 1967 तक लोकसभा विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हुआ करते थे। कांग्रेस ने अपने हित के लिए राष्ट्रपति शासन लागू किया। इसके बाद 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से इस पर चर्चा की और एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई। उस कमेटी ने भी सहमति जताई कि एक देश एक चुनाव होने से काफी बदलाव देश में देखने को मिलेंगे और विकास गति में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। यही नहीं चुनाव आयोग और नीति आयोग ने भी अपनी—अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सभी ने एक देश एक चुनाव का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि अलग—अलग चुनाव होने से देश को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, साथ ही पूरी सरकारी मशीनरी का भी नुकसान होता है। इससे जनता के हितों में सरकारी मशीनरी समय से निर्णय नहीं ले पाती जो विकास में बाधा बनती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति को रिपोर्ट सौंप दी गई है और देश में एक साथ चुनाव कब होंगे, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.