Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
महू में बाइक को टक्कर मारकर टैंकर से भिड़ी श्रद्धालुओं की ट्रैवलर छह की मौत
indore,   Mhow,   traveler carrying devotees
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहे कर्नाटक के चार श्रद्धालुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 16 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
मानपुर थाना पुलिस के अनुसार कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले तीर्थयात्री गुरुवार देर शाम महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मानपुर के पास तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैवलर पहले एक बाइक से टकरा गई, इसके बाद वह अनियंत्रित होकर टैंकर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चपेट में आई बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रैवलर में सवार दो श्रद्धालुओं ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 18 लोगों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें से दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया है।
 
मानपुर थाने के एसआई रवि कुमार ने बताया कि राऊ-खलघाट हाइवे पर भेरुघाट की ओर रही ट्रैवलर नंबर डीडी-01, एक 9889 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर क्रमांक एमपी 09, एचजी 8024 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धरमपुरी निवासी हिमांशु और सेंधवा निवासी शुभम की मौत हुई है। हादसे में ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मौके पर ही मौत हो गई। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 18 घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया था, जिनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी 16 यात्री घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
 
उन्होंने बताया कि घायलों में सविता (40) पत्नी तुकाराम, रेणु (35) पत्नी सुभाष, बबीता (56) पत्नी फकीरा, राजू (63) पुत्र किशप्पू, स्नेहल (27) पत्नी रामचंद्र, मालवा (60) पत्नी कृष्णा, तीर्थ (40) पुत्र रामचंद्र, सुनीता (50) पत्नी श्रीकांत, श्रुति (32) पत्नी अमर, प्रशांत (52) कलप्पा, बांगल (55) पत्नी विद्यापा, शंकरवा (60) पुत्र बाबू, बसवराज (36) पुत्र शिवाजी, लता (62) पत्नी मुकेश, शिवराज (31) पुत्र श्रीकांत और पांडुरंगा (44) पुत्र शिवाजी शामिल हैं। ये सभी लोग कर्नाटक के बेलगांव जिले के रहने वाले हैं।
 
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.