Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुरैना में रोजगार सचिव के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
morena, Lokayukta raids,  Employment Secretary

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सचिव के तीन ठिकानों पर शुक्रवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने एकसाथ छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त के 30 से अधिक सदस्यों की टीम ने अलसुबह दबिश दी है। छापामारी में रोजगार सहायक के पास अकूत संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 



लोकायुक्त की टीम ने जिले के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कहारपुरा में पदस्थ रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत को लेकर लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है। रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के कैलारस, ग्वालियर और मनोहरपुर गांव के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम तीनों ठिकानों पर आय से संबंधित दस्तावेज खंगालकर कर जब्ती कार्रवाई कर रही है। अब तक सामने आई कार्रवाई के संबंध में जानकारी के मुताबिक, रोजगार सहायक के पास 60 लाख रुपये कैश के साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण मिलने की सूचना मिली है।

 

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम द्वारा जिस रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामारी की है, उसका प्रतिमाह का वेतन ही महज 10 हजार रुपये है। जबकि चंद सालों के काम के दौरान ही उसने अकूत संपत्ति का भंडार लगा लिया है। इसी संपत्ति से उसने विदेश यात्रा की, पहाडग़ढ़ के मनोहरपुरा और कैलारस में आलीशान कोठियां बनाई हैं। आरोपी रोजगार सचिव पर तीन जेसीबी के जरिए मनरेगा-वाटरशेड की योजनाओं में कमीशन के साथ किराया-भाड़ा, मजदूरी भी हड़पने की जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई पूरी होने के बाद मीडिया को जानकारी देने की बात कही है। वहीं समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

 

 

MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.