Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मंत्री धनंजय मुंडे को बांद्रा कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में दोषी ठहराया
mumbai, Bandra court, violence case

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के नेता और राज्य के खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे को बांद्रा फैमिली कोर्ट से झटका लगा है। काेर्ट ने गुरुवार को एक घरेलू हिंसा मामले में दोषी ठहराते हुए धनंजय मुंडे काे पहली पत्नी करुणा मुंडे को दो लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने धनंजय मुंडे को फिर से किसी तरह का नुकसान करुणा मुंडे को न पहुंचाने की हिदायत भी दी है।

 

दरअसल, राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे की पहली पत्नी करुणा मुंडे ने बांद्रा फेमिली कोर्ट में धनंजय के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दाखिल किया था। इसी मामले में कोर्ट ने करुणा मुंडे काे दाे लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इस राशि में से सवा लाख रुपये प्रतिमाह करुणा मुंडे के लिए और 75 हजार रुपये प्रतिमाह उनकी बेटी काे दिया जाएगा।

 

कोर्ट के आदेश के बाद करुणा मुंडे ने पत्रकारों से कहा कि कोर्ट का धन्यवाद, आज सत्य की जीत हुई है। इससे पहले औरंगाबाद कोर्ट ने भी मेरे पक्ष में फैसला सुनाया था। करुणा मुंडे ने कहा कि उन्होंने मेरे और मेरे दो बच्चों के लिए 15 लाख रुपये मांगे थे, यानी प्रत्येक के लिए 5 लाख रुपये। हमें 2 लाख रुपये का गुजारा भत्ता मिला है। करुणा शर्मा ने कहा है कि वह अपनी इस मांग को लेकर दोबारा हाई कोर्ट जाएंगी। करुणा मुंडे ने कहा कि धनंजय मुंडे की वजह से ही मेरी मां ने आत्महत्या कर ली थी और उन्हें भी परेशान किया जा रहा था, जैसे कि अब मुझे परेशान किया जा रहा है। मुझे 45 दिन यरवदा जेल में और 16 दिन बीड जेल में रखा गया। कलेक्टर के केबिन में वाल्मिक कराड के गुंडों ने मेरी पिटाई की। करुणा ने कहा कि मेरी कार में तोडफ़ोड़ की गई और मेरी बहन के साथ मारपीट की गई थी। 

काेर्ट का यह आदेश धनंजय मुंडे के लिए करारा झटका माना जा रहा है। इसका कारण हाल ही में धनंजय मुंडे पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने कृषि सामान खरीद मामले में 275 करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगाते हुए उनसे 

इस्तीफा मांगा है।

 

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.