Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भिंड में ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत दोनों वाहन चालकों की मौत
bhind, Heavy collision, truck and container

भिंड। मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले में बुधवार देर रात एक ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर चालक का शव केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलि‍स ने कंटेनर काटकर शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर रात ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे पर खिरिया तोर गांव के पास हुआ। धान से भरा ट्रक डबरा से बरेली जा रहा था। वहीं आयशर कंटेनर इटावा से ग्वालियर जा रहा था। कंटेनर में ​सब्जी भरी थी। दोनों वाहन एक-दूसरे को तेजी से क्रॉस कर रहे थे, तभी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। मेहगांव पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि ट्रक चालक देवेंद्र सिंह मीना ग्राम-कुदारा, थाना चाचौड़ा जिला गुना का रहने वाला है। कंटेनर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.